फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में डिस्पेंसिंग मशीन, जमीन में दबाया 12 हजार लीटर टैंक और करने लगा डीजल का अवैध धंधा

Wed, 09 Dec 2020 10:53 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
जमीन में इस तरह लगाया था डीजल का टैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल में हेराफेरी अब आम बात हो गई है, लेकिन इस बार पेट्रोल-डीजल की हेराफेरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, गुजरात की सीमा से सटे गांव बालावास में दो ढाबा मालिक डामोर और धर्मेंद्र हरिया ने अवैध डीजल पंप बना रखा है। ये लोग गुजरात से डीजल लाकर मध्य प्रदेश में बेचा करते थे।

मुनाफा कमाने के लिए बनाया पंप

डीजल पंप को बनाने के लिए दोनों ने ढाबे के पीछे टूटे मकान के बाहर बने एक टॉयलेट में डीजल डिस्पेंसिंग मशीन लगा दी। डीजल को स्टोर करने के लिए करीब 12 हजार लीटर क्षमता वाले एक टैंक को जमीन के अंदर गाड़ रखा था। इस पंप को बनाने का उद्देश्य मध्यप्रदेश और गुजरात के डीजल के भाव से 10 रुपए कम में डीजल बेचकर मुनाफा कमाना था। इसके लिए डिस्पेंसिंग मशीन, मोटर पंप और 12,000 लीटर की क्षमता का एक टैंकर उपयोग किया जा रहा था।

टॉयलेट में लगाई डिस्पेंसिंग मशीन

हालांकि, ढाबे के मालिकों का कहना है कि वे टैंकरों के लिए डीजल जमा करते हैं। लेकिन डिस्पेंसिंग मशीनों का वहीं पर होना पेट्रोल के खरीदने और बेचने की ओर इशारा कर रहे थे। दोनों ने पेट्रोल को बेचने के लिए ढाबे के पीछे एक टूटे मकान के बाहर बने एक टॉयलट में डीजल डिस्पेंसिंग की मशीन छिपाकर लगा दी और 12 हजार लीटर क्षमता वाले एक टैंक को जमीन में गाड़ रखा था। इस बात की खबर जब पुलिस को मिली तो सोमवार रात को यहां पर छापा मारा। छापे के दौरान धर्मेंद्र तो भाग निकला, लेकिन पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यहां से 100 लीटर डीजल जब्त किया है।

मुखबिरों ने दी पुलिस को खबर

पुलिस के मुखबिर ने उनको इस बात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बालावास गांव के पास स्थित प्रकाश ढाबा के मालिक प्रकाश डामोर और धमेंद्र हरिया के यहां दबिश दी। ढाबे पर दबिश देने पर पुलिस को पता चला कि यहां पर अवैध रूप से डीजल को स्टोर किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में ढाबे से 12,000 लीटर क्षमता वाला टैकर, डिसंपेंसिंग मशीन व टिल्लू पंप के अलावा पाइप और 100लीटर डीजल जब्त किया गया है। हालांकि, पुलिस ने मौके से धर्मेंद्र को पकड़ लिया है। मौके से प्रकाश फरार है। ढाबा संचालक इस गोरख धंधे को कब से कर रहे हैं, पुलिस इस बात की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें