फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दवाई के नाम पर ड्रग्स देता था जिम ट्रेनर, पुलिस ने ऐसे किया गिरोह का खुलासा

Wed, 09 Dec 2020 10:47 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक जिम ट्रेनर बॉडी बनाने के नाम पर  लोगो को ड्रग्स देता था। इसके बारे ने पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने ड्रग पैडलर को पकड़ लिया। पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा है जिसमे दो महिलाएं है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 ग्राम एडीएमए ड्रग्स भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से जब पूछताछ की तो सामने आया कि जिम ट्रेनर बॉडी बनाने के नाम पर लोगों को ड्रग्स देते थे।

दवाई के रुप में ड्रग्स  बेचता था आरोपी

न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के अनुसार, आरोपी जिम, बार कैफे और पब में लड़के लड़कियों को  ड्रग्स देता था और मोटी रकम वसूलता था। आरोपी जिम में ड्रग्स को मोटे को पतला और पतले को मोटा करने को दवाई के रूप में बेचता था। पॉलिसी अब इंदौर में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियो को दबोच रही है। इसी दौरान पुलिस ने पब और जिम में ड्रग्स देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो लकड़े लकड़ियों को ड्रग्स का आदि बनाकर उन्हें बेच रहा था। आईजी योगेश देशमुख ने इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए टीम को इनाम देने की घोषणा की थी। हालांकि, इस मामले में और भी अपराधियो की गिरफ्तारी होने की संभावना है। 

गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई टीम

पुलिस ने पहले से ही पकड़े गए आरोपियों के कुछ साथियों को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्रग्स गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए एक टीम बनाई।  पुलिस की टीम पहले गिरोह में शामिल हुई ताकि वह ड्रग्स के इस खेल पूरी तरह से समझ सके। गिरोह में शामिल होने के बाद पुलिस को एक बाद एक खुलासे होने लगें। पुलिस को सफलता तब मिली जब पुलिस को मुख्य आरोपी हाथ लग गया और उसी के निशानदेही पर पुलिस ने 2 लड़कियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें