फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: यूक्रेन से लौटी छात्राओं का खुलासा,देश वापसी के लिए रखी थी अजीब शर्त, दिग्विजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 06 Mar 2022 05:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

यूक्रेन से भारत लौटी छात्राओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारतीय दूतावास में हुए दुर्व्यवहार के बारे में बता रही हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने छात्राओं की शिकायत पर पीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दिग्विज सिंह ने पीएम से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन से भारत लौटी छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, वीडियो में छात्राएं रोमानिया में भारतीय दूतावास में हुए दुर्व्यवहार के बारे में बता रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि भारतीय दूतावास के लोगों ने देश वापसी के लिए उनके सामने एक अजीब शर्त रखी थी, जिसके अनुसार उन्हें टॉयलेट साफ करने के लिए कहा गया था। इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब भी कई भारतीय छात्र-छात्राएं भारत वापस आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, कुछ छात्रों ने भारत वापस आने के बाद वीडियो वायरल किया है। वापस आए छात्रों का कहना है कि भारतीय दूतावास में करीब 1000 भारतीय छात्र थे, जिनके सामने भारत वापस जाने के लिए ऑफर रखा गया था कि जो पहले बॉशरूम साफ करेगा, वह पहले जा पाएगा। सभी भारत वापस आना चाहते थे, मजबूरी में उन्होंने बाथरूम साफ करने की शर्त को स्वीकार किया। इस घटना की शिकायत वहां नहीं की क्योंकि सभी को जल्दी देश वापस आना था। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने छात्रा के वीडियो को रिट्वीट कर पीएमओ को टैग किया है और मामले की सत्यता की जांच करा कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें