फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंडौरी: रसगुल्ला बताकर खिला दिया सूअर मार बम, चबाते ही हुआ धमाका और फट गया जबड़ा; इलाज के दौरान युवक की मौत

Thu, 12 Nov 2026 07:58 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

डिंडौरी के पड़रिया छांटा गांव में रामभगत बरौतिया ने राजेंद्र बरौतिया को रसगुल्ला बताकर कथित तौर पर सुअर मार बम खिला दिया। चबाते ही बम मुंह में फट गया, जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
डिंडौरी में सूअर मार बम खिलाने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडौरी जिले में रसगुल्ला बताकर युवक को सूअर मार बम खिलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दांत के दबाने पर बम में ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण उसका जबड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व विस्फोटक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में कार से मिले 80 लाख रुपये नकद, जमीन बिक्री की रकम बताने वाले दो लोग पुलिस के रडार पर

कोतवाली के निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि ग्राम पड़रिया छांटा निवासी राजेन्द्र बरौतिया पिता स्व. फुल्लू लाल बरौतिया उम्र 35 साल मंगलवार की शाम लगभग सात बजे अपने परिजनों के साथ खाना खाकर घर के आंगन में आग जलाकर बैठा था। रात लगभग आठ बजे गांव का रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा और राजेन्द्र के बगल से बैठ गया। रामभगत और राजेन्द्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रामभगत ने सूअर मार बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को खाने के लिए दे दिया। राजेंद्र ने बम को रसगुल्ला समझकर खा लिया। चबाने पर बम मुंह में ही फट गया। सूअर मार बम फटने से युवक के मुंह में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे इलाज के लिए ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने रात में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस घटना से ग्राम वासियों में भय व आक्रोश व्याप्त है। घटना के संबंध में चर्चाओं का बाजार सरगर्म है। पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें