फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori News: डिंडोरी पुलिस ने लौटाए 66 गुमशुदा मोबाइल, आठ लाख से अधिक की संपत्ति मालिकों को सौंपी

Mon, 19 May 2025 05:38 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

डिंडोरी पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए 66 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे, जिनकी कीमत लगभग 8.17 लाख रुपये है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल ट्रेस किए गए। एसपी वाहिनी सिंह ने मोबाइल सुरक्षा के उपाय बताए और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी। 
विज्ञापन
8 लाख से अधिक की संपत्ति मालिकों को सौंपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडोरी पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए कुल 66 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 8 लाख 17 हजार रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि बीते दो से तीन महीनों के दौरान जिले के कोतवाली क्षेत्र से 23, करंजिया से 7, शहपुरा से 12, गाड़ासरई से 7 और बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र से 17 मोबाइल फोन गुम हुए थे। इन गुमशुदा मोबाइलों को खोजने के लिए सीईआईआर पोर्टल की सहायता ली गई, जिससे यह संभव हो सका कि मोबाइलों की लोकेशन और स्थिति का सटीक पता चल सके।

ये भी पढ़ें- जिससे होनी थी भतीजी की शादी उसे ही मार डाला, डकैत की गैंग का सक्रिय सदस्य है आरोपी
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी वाहिनी सिंह ने मोबाइल सुरक्षा को लेकर आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो सबसे पहले सिम कार्ड को तुरंत डीएक्टिवेट कराएं और नया सिम जारी करवाएं। इसके अलावा, सीईआईआर पोर्टल पर जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करें ताकि पुलिस को मोबाइल ट्रेस करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्मी में मां नर्मदा भी तरस रही पानी को, जिधर नजर जाए दिख रहे टापू, श्रद्धालु पैदल ही कर रहे पार

उन्होंने आगे कहा कि मोबाइल फोन में सुरक्षा के लिए स्क्रीन लॉक या पैटर्न लॉक का उपयोग जरूर करें, साथ ही ‘फाइंड माय डिवाइस’ फीचर को हमेशा ऑन रखें। नया मोबाइल फोन सेट करते समय इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी और पासवर्ड को सुरक्षित रखें, जिससे भविष्य में फोन ट्रेस करने में आसानी हो सके। डिंडोरी पुलिस की इस पहल की आम जनता ने सराहना की है। मोबाइल वापसी के दौरान कई नागरिकों ने खुशी जाहिर की और पुलिस का धन्यवाद किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें