फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori News: डिंडोरी में टाइगर स्ट्राइक फोर्स का छापा, विस्फोटक और गांजा बरामद, टीआई निलंबित

Sun, 09 Feb 2025 09:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी

सार

पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया और एक दर्जन महंगी बाइक जब्त की। अब तक सात क्विंटल गांजा बरामद किया जा चुका है, जिसे जमीन में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गांजा बरामदगी के लिए जेसीबी मशीन मंगाई,जिससे खुदाई की गई।
विज्ञापन
पकड़ा गया अवैध पदार्थ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में वन्य प्राणियों के शिकार के वांटेड आरोपियों को पकड़ने जबलपुर टाइगर स्ट्राइक फोर्स और लोकल वन विभाग की टीम ने छापा मारा। आरोपी तो भाग निकले, लेकिन उनके ठिकाने से विस्फोटक, जाल सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। वन विभाग की टीम ने शहपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। एक दर्जन महंगी बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी रफूचक्कर
वन विभाग डीएफओ पुनीत सोनकर ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों की जानकारी शेयर की गई थी। जबलपुर से टाइगर स्ट्राइक फोर्स के साथ लोकल अधिकारियों ने गिरफ्तारी के लिए रेड की थी। आरोपी तो फरार हो गए, लेकिन उनके ठिकाने से प्रेशर बम, जाल, चाकू सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पकड़ी गई खेप में लगभग अभी तक सात किवंटल  गांजा बरामद हो चुका है।
 
सूचना मिलने के बादशहपुरा एसडीओपी, थाना प्रभारी एस एल मरकाम सहित पुलिस कर्मी गांजा की बरामदगी की कार्रवाई कर रहे हैं। गांजा इतनी मात्रा में है कि जमीन खोदने के लिए पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाई है। सम्भवतः जमीन खुदाई के बाद और भी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हो सकता है। मध्य प्रदेश का पहला और अनोखा मामला है कि आरोपियों ने गांजा को छिपाने के लिए जमीन खोद कर उसे छिपाया।
विज्ञापन


शहपुरा टीआई निलंबित
डिंडोरी एसपी वाहनी सिंह ने शहपुरा टीआई शिवलाल मरकाम को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक टीआई के क्षेत्र में कई वर्षों से रह रहे आरोपियों के द्वारा अपराध को अंजाम दिया गया और थाना प्रभारी को इस सम्बंध में जानकारी न होना बड़ी बात है। सूत्रों की माने तो पड़रिया बीट के पुलिसकर्मी पर भी गाज गिरना तय है।
विज्ञापन


देर रात तक चल रहा ऑपरेशन
रविवार की सुबह से ही खबर लिखे जाने तक टाइगर स्ट्राइक फोर्स व पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें