फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंडौरी: आधी रात को बेकाबू ट्रक घर में जा घुसा, सो रहा परिवार दबा, मासूम बेटी की मौत, पांच घायल

Fri, 11 Feb 2022 08:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थानांतर्गत ग्राम चंदना रैयत गांव में गुरुवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
डिंडौरी जिले के चंदना रैयत गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थानांतर्गत ग्राम चंदना रैयत गांव में गुरुवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गाड़ासरई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक स्वाति शर्मा ने बताया कि चंदना रैयत गांव में राजकुमार परस्ते अपनी पत्नी कविता परस्ते, बेटी साक्षी, सत्यंजली, पंचवती और सुहानी के साथ सो रहे थे। देर रात लगभग 3 बजे डिंडौरी की तरफ से आ रहा ट्रक क्रमांक सी जी 04 एम एच 9273 अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनने के बाद पड़ोसियों की मदद से परिवार वालों को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी गोरखपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुहानी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है। घटनास्थल से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें