फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori: भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, टापू में बना गोपालपुर

Thu, 21 Sep 2023 02:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

Dindori Weather News: डिंडौरी जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। सिवनी नदी का पुल पानी में डूब जाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
भारी बारिश से उफान पर नदी नाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडौरी जिले के पहाड़ी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। आलम ये है कि पुल - पुलिया बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं, जिसके चलते कई मार्गों पर बीते कई घंटे से आवागमन बाधित हो गया है। सिवनी नदी में बाढ़ के चलते गोपालपुर गांव टापू में तब्दील हो गया है। बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। गोपालपुर इलाके में स्थित सिवनी नदी में बाढ़ का पानी पुल से करीब सात फ़ीट ऊपर बह रहा है, तो वहीं खारीडीह इलाके में सोनतीरथ नदी उफान पर होने के चलते कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। 
विज्ञापन


सिवनी नदी में बाढ़ आने से पुल पानी में डूब गया है। जिसके चलते  गोपालपुर से गोरखपुर मार्ग में आवागमन बाधित हो गया है तो वहीं गोपालपुर गांव टापू में तब्दील हो गया है। वहीं, खारीडीह गांव से लगे सोनतीरथ नदी में पुलिया बाढ़ में डूब गई है और तेज बारिश का दौर जारी है। इलाके में देर रात से हो रही तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, जिसके चलते कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें