फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े के मामले में फंसे दिग्विजय, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और एक निजी संस्थान को फायदा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसमें सिंह के कार्यकाल में उनके सहयोगी रहे पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजा पटेरिया का नाम भी शामिल है। राज्य के आर्थिक अपराध शाखा ने यह मुकदमा दर्ज करवाया है। सिंह 1993 से 2003 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे।

इन लोगों को आरकेडीएफ कॉलेज पर बेवजह 24 लाख रुपये के दंड की राशि को घटाकर 2.5 लाख करने का आरोप है। इसमें आरकेडीएफ के चेयरमैन सुनील कपूर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक निजी संस्थान को फायदा पहुंचाने का है आरोप

एक स्थानीय पत्रकार राधावल्लभ शारदा की शिकायत के मुताबिक सिंह और पटेरिया की आरकेडीएफ कॉलेज के साथ साठगांठ थी। संबंधित विभाग ने वर्ष 2000-01 और 2001-02 में दाखिले में धांधली के कारण कॉलेज पर 24 लाख का जुर्माना लगाया था।

इसके बाद कॉलेज ने मुख्यमंत्री से जर्माने की राशि घटाकर पांच लाख रुपये करने की गुहार लगाई, लेकिन इसे घटाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया।

इन तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करने और षड्यंत्र करने का मुकदमा दायर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें