फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पूरे नहीं किए वादे, जनता दिखाएगी सत्ता से बाहर का रास्ता : दिग्विजय सिंह

Mon, 11 Mar 2019 05:29 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देगी और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल कर केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले चुनाव में लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है इसलिए जनता इस बार मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने जा रही है।  

विज्ञापन

 

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने यह बयान रविवार को भारतीय चुनाव अयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद दिया। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव 2019 की तिथियों की घोषणा की थी। ये चुनाव सात चरणों में संपन्न होने हैं। मतगणना 23 मई को होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें