फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह बोले- रॉबर्ट वाड्रा के पीछे पड़ी है सीबीआई, उनका कसूर राजीव गांधी की लड़की से शादी की

Fri, 08 Feb 2019 10:25 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा पर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिंकजा कसा है। इस पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा के लोगों को भाजपा छोड़कर सभी पार्टी के लोग बेईमान लगते हैं। यहीं कारण है कि सीबीआई व्यापमं घोटाला के आरोपियों को बचाना चाहती है। बाकी राज्यों में सीबीआई कार्रवाई कर रही है। सिंह ने कहा कि सीबीआई अब रॉबर्ट वाड्रा के पीछे पड़ी है, उनका कसूर यह है उन्होंने राजीव गांधी की लड़की से शादी की है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ के दौरे पर थे और स्थानीय रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कही। बता दें कि मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ शुरू की है। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती, धर्म के नाम चंदा नहीं वसूलती और दंगा फसाद नहीं कराती है। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। दिग्विजय ने सांप्रदायिक तनाव के मुद्दे पर कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वो हिंदू मुस्लिमों को लड़ाओ दंगे-फसाद कराओ की नीति पर काम करती है। 

बेटे जयवर्धन को ट्वीटर पर सलाह

हाल ही में दिग्विजय सिंह के बेटे और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर से मुलाकात की थी। गौर से मिलने के बाद जयवर्धन ने उनके जैसा बनने की बात भी कही थी। 
विज्ञापन


इस पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि गौर जैसा बनना चाहते हैं मंत्री जयवर्धन। मैं सहमत हूं जेवी, गौर साहब से संबंध बनाना और चुनाव जीतना सीखो। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें