फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस की जीत नहीं पचा पा रही भाजपा, विधायकों को मिल रहे ऑफर

Sat, 25 May 2019 03:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के भविष्य को लेकर कयासों और अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल के पराजित कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनके विधायकों को करोड़ों रुपयों का लालच दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात को नहीं पचा पा रही है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है। हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई मगर वह नहीं टूटे और न टूटेंगे। कांग्रेस को अपने बहुमत और विधायकों पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा हमें समर्थन देने वाले सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों पर पूरा भरोसा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा उनके विधायकों को पद और पैसों का लालच दे रही हैं। सिंह का कहना है कि उन्हें हैरानी होती है कि भाजपा मे 2014 में 200 पार कहा और 280 के पार हो गई। वहीं 2019 में 300 पर कहा और 300 के पार हो गई। उनके पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है जो चुनाव नतीजे पहले ही घोषित कर देते हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 17वीं लोकसभा में जीतने वालें सांसदों को बधाई दी। मगर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि गांधी की विचारधारा हार गई और गोडसे की विचारधारा जीत गई। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सुरक्षा के नाम पर लोगों को रिझाने में सफल रही। लोगों ने मोदी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए वोट किया। मेरी लड़ाई गांधी-नेहरू विधारधारा पर चलते हुए जारी रहेगी। मैं भोपाल की जनता से किए वादे पूरे करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें