फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर की जमीन वापस दिलाने का आश्वासन दिया

Sun, 14 Apr 2019 01:27 PM IST
आसिम खान भाषा, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को शहर के एक राम मंदिर में पूजा अर्चना की और ट्रस्ट को मंदिर की जमीन वापस दिलाने का आश्वासन भी दिया। दिग्विजय के इस कदम से भाजपा खेमा कुछ असहज हो गया और प्रदेश के पूर्व मंत्री विश्वास सांसद ने कहा कि ऐन चुनाव सामने हैं इसलिए दिग्विजय सिंह को भगवान राम याद आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होने कहा, ‘चुनाव सामने हैं इसलिए उन्हें (दिग्विजय को) भगवान राम और हनुमान जी याद आ रहे हैं। जबकि वास्तव में गुरु बक्क्ष की तलैया क्षेत्र में स्थित राम मंदिर की जमीन जिला कांग्रेस ने हथिया ली है।’ वहीं, भोपाल नगर निगम के पार्षद योगेन्द्र चौहान गुड्डू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए (1993 से 2003 तक) दिग्विजय सिंह ने यह जमीन जिला कांग्रेस कमेटी को आवंटित की थी। उन्होंने दावा किया, ‘जमीन को लेकर मंदिर ट्रस्ट और जिला कांग्रेस कमेटी के बीच विवाद था और अदालत ने फैसला दिया कि जमीन जिला कांग्रेस कमेटी की है। 

रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में आरती के दौरान गुड्डू दिग्विजय के पीछे ही खड़े थे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सही में हिन्दू समर्थक है तो मंदिर ट्रस्टियों को जमीन वापस देने की पूर्व मुख्यमंत्री की बात का भाजपा को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे नेता दिग्वियज सिंह सच्चे धार्मिक व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें