फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: शादी समारोह से दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण, अगवा कर किया दुष्कर्म; एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 07:45 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

परिजनों ने मंगलवार को तुरंत बाग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और एक आरोपी महेंद्र कुचावल को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ अपहरण और दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के एक मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थीं बच्चियां
जानकारी के अनुसार, पीड़ित दोनों नाबालिग बालिकाएं मूल रूप से गंधवानी क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे बाग थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। सोमवार की रात जब शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दो युवकों ने बच्चियों को निशाना बनाया। दोनों युवक बच्चियों को डरा-धमकाकर जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वारदात के बाद पीड़ित बच्चियों ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने मंगलवार को तुरंत बाग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और एक आरोपी महेंद्र कुचावल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दुसरा आरोपी अजय पिता कालू मौर्य फरार है। महेंद्र गंधवानी के ग्राम देदली गांव का निवासी है।
विज्ञापन


पढ़ें: छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, पहले किन्नरों को पीटा और फिर ले गए लाखों का माल
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी महेंद्र को बुधवार को कुक्षी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुक्षी न्यायालय में पेश कर दिया गया है। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जल्द ही दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार होगा - कैलाश चौहान, बाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें