फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: चुनावी रथ पहुंचा धार, इंदौर प्रकरण का दिखा असर, मतदाता बोले- अपने आप को ठगा महसूस कर रहा हूं

Wed, 08 May 2024 09:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

Satta Ka Sangram: लोकसभा चुनाव को लेकर खास पेशकश सत्ता का संग्राम के कार्यक्रम आज धार में हो रहे हैं। इसमें सुबह चाय पर चर्चा के दौरान लोगों से चर्चा की गई।

विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो आज आठ मई यानी बुधवार को मध्यप्रदेश के धार लोकसभा क्षेत्र में है। सुबह यहां के मतदाताओं से हमने चर्चा की। जानें क्या कुछ क्या गया।
विज्ञापन


इस दौरान एक सज्जन ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा यहां बेरोजगारी का है, यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। पिछली बार यहां से बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीत कर गए थे, उसके बाद वो आज तक यहां नहीं दिखे और ना ही उन्हें कोई जानता है। इसके पहले भाजपा से सावित्री देवी जीतीं थी, उनका भी कोई अता पता नहीं था। हां कांग्रेस का प्रत्याशी यहां जरूर आया था, उसके बाद यहां किसी तरह की कोई हलचल नहीं थी। 

वहीं एक और सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महू कैंट एरिया है, इसलिए आज से 10 साल पहले जब पीएम मोदी जीतें थे, तब ये हुआ था कि इसे नगर पालिका बनाई जाएगी, हां चूंकि ये इलाका आर्मी के अंडर में आता है तो कंस्ट्रक्शन का कोई सवाल नहीं है। ये यहां की सबसे बड़ी समस्या है, दूसरा अगर लोकसभा के संदर्भ में बात करूं तो जो धरातल पर नजर आ रहा है, जैसे इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी ने फार्म ही वापस कर दिया, इससे मतदाता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें