फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: मनावर पाइप हादसा, चार बच्चों के घायल होने पर कार्रवाई, ब्लॉक इंचार्ज सहित तीन पर केस

Fri, 30 Jan 2026 02:44 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के ग्राम गुलाटी में पेयजल योजना के लोहे के पाइप गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। मामले में पुलिस ने ब्लॉक इंचार्ज, सहायक और मशीन चालक पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, जांच जारी है।

विज्ञापन
घायल बच्ची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम गुलाटी में चार बच्चों के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में ब्लॉक इंचार्ज मुरली कृष्णा और सहायक महादेव यादव के अलावा फर्राना मशीन के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और आगे की जांच जारी है।

दरअसल ग्राम गुलाटी के कालाभाटा में 28 जनवरी देर शाम को पेयजल योजना के लोहे के पाइप के नीचे दबने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बच्चों का इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल बच्चों में कुंदन (10) पिता हरि, नंदनी (8) पिता बिलाम अम्लियार, लखन (8) पिता बिलाम अम्लियार और रोहन (6) पिता विनोद बामनिया शामिल हैं। ये सभी ग्राम कालाभाटा, जाजमखेड़ी के निवासी हैं। घटना में तीनों बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्कूलों के बाहर 'इत्र की शीशी' वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
विज्ञापन


मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने निर्माण कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही पर धार एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उपनिरीक्षक शरद बर्डे के अनुसार, ग्राम कालाभाटा में खाली जगह पर जल जीवन मिशन योजना के तहत लोहे के पाइप रखे हुए थे। आरोप है कि आरोपियों ने इन पाइपों को वायल स्टॉक यार्ड से लाकर फर्राना मशीन के चालक की ओर से लापरवाही और उपेक्षापूर्ण तरीके से एक के ऊपर एक रखवाया था। बच्चे इन पाइपों पर खेल रहे थे, तभी पाइप फिसलने से वे उनके नीचे दब गए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें