फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: कुख्यात अपराधी रमेश चाैहान गिरफ्तार, 81 वारदातों में फरार था अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना

Thu, 05 Feb 2026 07:20 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

पुलिस ने लूट, डकैती और नकबजनी की 81 वारदातों में फरार कुख्यात अंतरराज्यीय आरोपी रमेश चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी आठ राज्यों में वांछित था। कपास के खेत में भागते समय उसे पकड़ा गया। चोरी का माल खरीदना-बेचना उसका मुख्य काम था। 

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लूट, डकैती और नकबजनी जैसी गंभीर 81 वारदातों में फरार कुख्यात आरोपी रमेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश आठ राज्यों की पुलिस कर रही थी। चोरी का माल खरीदना-बेचना और बदमाशों को संरक्षण देना उसका मुख्य पेशा था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले के थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना टांडा पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 4 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अंतरराज्यीय सरगना रमेश चौहान अपने गांव पिपलदिलया आया हुआ है और चोरी का माल खरीदने व अन्य चोरों से चर्चा कर रहा है।

ये भी पढ़ें- CBI अफसर बन टीआई को डराया: ‘गंदी फिल्में' देखने का आरोप लगाकर ठगी की कोशिश, साइबर ठगों का नया पैंतरा
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी टांडा संजय कुमार रावत के नेतृत्व में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने गांव के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी कपास के खेत की ओर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश पिता नरसिंह चौहान निवासी पिपलदिलया, थाना टांडा बताया। उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी थाना टांडा के दो मामलों में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट में फरार था तथा थाना तिरला जिला धार सहित अन्य जिलों और राज्यों के कुल 81 संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित था।
विज्ञापन


आरोपी मध्यप्रदेश के धार, खरगोन, इंदौर, खंडवा सहित कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।  वहीं भुतिया में जिले से फरार आरोपियों व अन्य राज्यों में फरार आरोपियों के ठिकानों पर जाकर घेरांबदी कर दबिशें दी गईं। इसी दोरान एक बदमाश को पकड़ा जिसका नाम अमरु पिता जिले भुरिया निवासी भुतिया का है, जो थाना टांडा में स्थाई वारंट जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें