फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: मन्नत पूरी करके पिकअप से घर लौट रहे थे ग्रामीण, अनियंत्रित होकर पलटने से 15 घायल, दो बड़वानी रेफर

Wed, 04 Feb 2026 05:34 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले की मनावर तहसील के बालीपुरा रोड पर देर रात पिकअप वाहन पलटने से एक ही गांव के 15 लोग घायल हो गए। सभी शिवाबाबा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों का इलाज जारी है, दो को बड़वानी रेफर किया गया। 

विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम बालीपुरा रोड पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के करीब 15 लोग घायल हो गए। ग्रामीण पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-11 जी-2490 में सवार होकर शिवाबाबा मंदिर में मन्नत पूरी करने आए थे, जहां से दर्शन व पूजन के बाद अपने गांव की और लौट रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सहित डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बड़वानी रेफर भी किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: 11वीं की छात्रा से कार में दरिंदगी कर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पीटा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 10.30 बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मंदिर में मन्नत पूरी कर बाग के समीप ग्राम रामपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बालिपुर रोड पर एक अंधे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। रात के अंधेरे में पिकअप के पलटते ही अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने रुककर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जयस तहसील अध्यक्ष कैलाश राणा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में वाहन में सवार सेलबाई, हीराबाई, मुन्नी, भूरी, बीना, सोहन, संदीप, रंगाबाई, हुडी, मुन्नी, प्रकाश, मधुसिंग, रूकमा, रुकना को मनावर स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। साथ ही हादसे में दो गंभीर घायलो माधोसिंह धूधरिया, रूकमा नाहर सिंह को बड़वानी रेफर किया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार मुवेल ने बताया कि घटना में तीन लोगों को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि शेष बारह का उपचार चल रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है। एसडीओपी बृजेश मालवीय के अनुसार तेज गति में होने के कारण पिकअप वाहन पलटा था, घायलों को प्राथमिक उपचार मिल चुका है। चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें