आदिवासी बहुल इलाके के ग्राम बारिया में पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी घर पर ही अवैध हथियार बनाने का काम कर रहा था। वह लोगों की मांग के अनुसार देशी पिस्टल और कट्टे तैयार कर 5 से 10 हजार रुपये तक वसूलता था। आरोपी ने घर में बनी एक टपरी के अंदर हथियार बनाने के औजार छिपाकर रखे थे।
दबिश के दौरान आरोपी संजय पिता प्रसन्नसिंह सिकलीगर (35 वर्ष) मौके पर पिस्टल बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसे उपकरणों सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Chhatarpur: जल, जमीन और जीवन की लड़ाई तेज, केन नदी में ‘जल सत्याग्रह’ पर कब बनेगी बात? गांवों में ‘चूल्हा बंद
दरअसल पुलिस उप-महानिरीक्षक मयंक अवस्थी ने मासिक समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों और एसडीओपी को अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत गंधवानी पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि अवैध हथियार बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी कट्टे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें ग्लाइडर मशीन, लोहे का धड़ा, लोहा पिघलाने वाला पंखा, कीलें, पिस्टल ट्रिगर सांचा, कट्टे का बोर नापने वाला सांचा सहित अन्य औजार शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनय परमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार
पुलिस ने जब्त किए अवैध हथिया
पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार