फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: यूपी के मुस्लिम युवक शोएब खान ने मेघनाथ घाट पर किया धर्म परिवर्तन, सनातन से प्रभावित होकर लिया फैसला

Sat, 23 Sep 2023 09:04 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्यप्रदेश में यूपी के मुस्लिम युवक शोएब ने धार के मेघनाथ घाट पर धर्म परिवर्तन किया। शोएब खान ने बताया कि सनातन धर्म से प्रेरित होकर फैसला लिया। राज गुप्ता बने युवक ने कहा कि मैंने किसी के दवाब में यह फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म से प्रभावित होकर सनातनी बना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोएब खान सनातन धर्म से प्रेरित होकर राज गुप्ता बन गया। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर लगाए जय-जय सियाराम के जयघोष। धार जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत आने वाले मेघनाथ घाट में आज यूपी के मुजफ्फर नगर के पास ककरोली निवासी शोएब शेख ने सनातन धर्म से प्रेरित होकर कुक्षी तहसील के पर्यटन तीर्थ मेघनाथ घाट पर जाकर अपने सिर का मुंडन करवाया। मां नर्मदा नदी में डुबकी लगाई और सनातन धर्म को अपनाया।

विज्ञापन


यूपी के ककरौली का रहने वाला युवक कई दिनों से कुक्षी में रहकर सनातन धर्म के संपर्क में था। उसे हिंदू धर्म के सभी त्योहार बहुत पसंद थे। जैसे होली, दिवाली ,गणगौर, नवरात्रि आदि त्योहारों ने इस शोएब शेख को आज राज गुप्ता बनने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद अपने कई मित्रों के साथ मेघनाथ घाट पहुंचा। जहां भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर, पूजा कर, जय-जय सियाराम के जयघोष के साथ अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही स्टाम्प पर नोटरी कराकर भी खुद परिवर्तन नाम राज गुप्ता रखा और बताया कि हिंदू धर्म के ग्रंथो और धर्म की रीति रिवाजों के साथ चलूंगा। यह फैसला किसी के दबाव या फिर धमकी में आकर नहीं ले रहा हूं। मैं अपनी मर्जी से सनातन धर्म में प्रवेश कर रहा हूं। अब आगे से मेरा नाम राज गुप्ता होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें