फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: पूर्व मंत्री रंजना के बागी तेवर, टिकट कटने के बाद भी खरीदा नामांकन फॉर्म, बोलीं- BJP से ही लडूंगी

Mon, 23 Oct 2023 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मनावर से टिकट मांग रही पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने सोमवार को नामांकन फॉर्म खरीदकर चौंका दिया। भाजपा ने यहां से शिवराम गोपाल कन्नौज को टिकट दिया है। बघेल का फॉर्म खरीदना कई अटकलों को जन्म दे रहा है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्र रंजना बघेल ने नामांकन फॉर्म खरीदकर चौंका दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की तेजतर्राट नेत्री मनावर से विधायक रहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल फिर चर्चा में हैं। टिकट कटने के बाद पहले उन्होंने पार्टी नेताओं पर आरोप लगाए थे, वहीं आज अचानक निर्वाचन कार्यालय मनावर में पहुंचकर नामांकन फॉर्म खरीदकर चौंका दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार मनावर विधानसभा से भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल का टिकट काटते हुए शिवराम गोपाल कन्नौज को अपना उम्मीदवार बनाकर प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद गत दिनों रंजना बघेल ने कुक्षी में अपना टिकट कट जाने का दर्द बयां करते हुए भाजपा के आला नेताओं पर निशाना साधते हुए पार्टी के लिए 30 वर्षों से लगातार किए गए कार्यों की बात कही और खुद के साथ आदिवासी होने के नाते उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर टिकट कटवाने का आरोप भी मढ़ दिया। अब सोमवार को मनावर के निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर शुभ मुहूर्त में उन्होंने नामांकन फॉर्म लिया और भाजपा से ही फॉर्म भरने की बात कही। 



विजयवर्गीय पर साध चुकी हैं निशाना
बता दें कि रंजना बघेल अपना टिकट कटने का आरोप भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर मढ़ चुकी हैं। दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि वे ही गोपाल कन्नौज को कांग्रेस से बीजेपी में लाई थीं और 2013 में गोपाल कन्नौज उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे। शिवराम कन्नौज ने बूथ लेवल का भी काम नहीं किया, जिसे पार्टी का कोई नॉलेज नहीं, उसे उम्मीदवार बना दिया गया। मेरे साथ अन्याय किया गया है। आदिवासी हूं, इस वजह से मेरे साथ अन्याय किया गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने ही मेरा टिकट कटवाया है। प्रदेश में कई पुराने मेरे साथ के नेताओं को टिकट दिया गया मुझे नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें