फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की क्रूरता: बेटे के इलाज के लिए पैसे मांगे तो पत्नी को दीवार पर पटका, लातें मारकर हत्या; फिर रची कहानी

Thu, 22 Oct 2026 07:51 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में बीमार बेटे के इलाज के लिए रुपये मांगने पर राजेश मंडोर ने कथित तौर पर पत्नी सन्नूबाई की पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बाइक से गिरने की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह किया। पोस्टमार्टम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सरदारपुर क्षेत्र में बीमार बच्चे के इलाज के लिए रुपये मांगने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुस्से में आरोपी ने पत्नी को पीछे से पकड़कर दीवार पर दे मारा। इसके बाद उसके पेट और सीने पर जोरदार लातें मारीं। गंभीर चोटों के कारण महिला बेहोश हो गई। परिजन उसे राजगढ़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में आरोपी ने पत्नी के बाइक से गिरने की कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों ने घटना की सच्चाई सामने ला दी। पुलिस ने आरोपी पति राजेश मंडोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खेत की मेड़ को लेकर बिगड़ी बात तो युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, मां समेत चार घायल

बाइक से गिरने की बताई झूठी कहानी
घटना 16 अक्टूबर को सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाण्डीखाली की है। मृतिका सन्नूबाई ने अपने बीमार बेटे साहिल के लकवे का इलाज कराने के लिए पति राजेश पिता दरियावसिंह मंडोर से रुपये मांगे थे। पति ने रुपये नहीं होने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में राजेश ने सन्नूबाई को पीछे से पकड़कर दीवार पर दे मारा। वह नीचे गिर गई तो आरोपी ने उसके पेट और सीने पर लातें मार दीं। गंभीर चोटों के कारण महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी और एक अन्य व्यक्ति सन्नूबाई को राजगढ़ के कंचन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि महिला बाइक से गिरकर घायल हुई थी। संदेह होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्य तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में सामने आई गंभीर चोटें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का लिवर और तिल्ली फटने का खुलासा हुआ। आंतरिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की, जिसमें घटना को लेकर उसकी भूमिका सामने आई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया व मामले की जांच के लिए गुरुवार दोपहर के समय आरोपी को लेकर गांव व घटना स्थल पहुंची। यहां पर भी आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ की गई, पुलिस कार्यवाही के बाद आरोपी को जल्द कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें