फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: चाइना डोर की चपेट में आया बुजुर्ग व मासूम, घायल होने पर अस्पताल में भर्ती, लगाने पड़े 20 टांके

Sun, 14 Jan 2024 07:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

Dhar News: पतंगबाजी के उत्साह में चाइना डोर जानलेवा बन रही है। धार के नजदीक दिगठान में 65 वर्षीय बुजुर्ग चाइना डोर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। वहीं साढ़े चार साल के मासूम के चेहरे पर कट लगने से 10 टांके लगाकर उसका जीवन बचाया। दोनों ही घायलों काे निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बुजुर्ग को गर्दन से कान तक 20 टांके लगाए गए। डाक्टरों द्वारा बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
चाइना डोर की चपेट में आया बुजुर्ग व मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार के नजदीक दिगठान में 65 वर्षीय बुजुर्ग चाइना डोर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। वहीं साढ़े चार साल के मासूम के चेहरे पर कट लगने से 10 टांके लगाकर उसका जीवन बचाया।

विज्ञापन

इधर 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सावधानी रखना होंगी। इस तरह के हादसे से बचने के लिए दो दिन विशेष रूप से सर्तक रहना होंगा। गौरतलब है कि रविवार को मकर संक्रांति पर्व यहां उत्साह के साथ मनाया जाएगा। परंतु इस उत्साहित पंतगबाज मौत की डोर चाइना डोर का उपयोग कर लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे है। इस बार प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चाइना डोर का व्यापार हुआ।

अचानक से चाइना डोर आ गई
जानकारी के अनुसार गुणावद के रहवासी 65 वर्षीय तोलाराम प्रजापत अपनी पत्नी लीलाबाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ससुराल केलोद के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में दिग्ठान में अचानक से चाइना डोर आ गई। इसमें बाइक सवार पति-पत्नी गिर गए, जैसे ही लोगों ने देखा तो दौड़कर मदद के लिए आए और दोनों पति-पत्नी को उठाया और अस्पताल भेजा, जहां, बुजुर्ग कों 20 टाँके लगाए गए।
विज्ञापन


मासूम का उपचार जारी
वहीं, शाम को दशहरा मैदान क्षेत्र में साढ़े चार साल का मासूम चाइना डोर की चपेट में आ गया। मासूम कृष्णा घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था, इस बीच अचानक मासूम चाइना डोर की चपेट में आ गया। जब घर के स्वजनों ने मासूम को खून में लथपथ देखा तो तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों की टीम ने मासूम के चेहरे पर 10 टांके लगाकर उसे भी भर्ती किया। फिलहाल मासूम और बुजुर्ग का उपचार जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें