फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: वसूली के लिए पत्रकार बनकर घूमते थे, पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2022 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

पत्रकार बनकर लोगों को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले सात लोगों को धार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार पुलिस ने सात ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पत्रकार बनकर घूमते थे और लोगों को निशाना बनाकर वसूली करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये लोगों के यहां छापे मारते और उन्हें बदनाम करने का डर दिखाते थे और फिर मोटी रकम वसूलते थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर 1 पीथमपुर क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से दो महिला एवं उनके साथ चार-पांच पुरुष एक गाड़ी (MP09CT2482) में घूमते पाए गए हैं, गाड़ी के ऊपर हूटर लगा हुआ है। ये लोग खुद को पत्रकार बताते थे। आरोप है कि  ऑटो डील संचालक, होटल संचालक, लाइसेंसी शराब ठेकेदार व अन्य लोगों के पास जाकर उन्हें पत्रकारिता का भय दिखाकर एवं बदनाम करने की धमकी देकर उनसे रुपयों की मांग कर रहे थे। पीड़ितों ने इसकी शिकायत करते हुए सीएसपी को लिखित ज्ञापन दिया था। 

पुलिस ने लोगों की शिकायत पर इन तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ थाना सेक्टर वन पीथमपुर में अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कपिल भगवानदास असोलिया अहिरवार (30) निवासी गांधीग्राम थाना खजराना के पीछे इंदौर, अमित जयपाल लालवानी (36) निवासी शुभम ग्रीन कॉलोनी थाना राऊ जिला इंदोर, कमल कैलाश चंद्र चौहान (41) निवासी विद्या पेलेस एरोड्रम क्षेत्र थाना एरोड्रम जिला इंदौर, पवन रमेशचंद्र सोलंकी (40) निवासी रामानंद नगर चंदन नगर इंदौर, पुष्पा गोपाल यादव (38) निवासी मूसाखेड़ी इंदौर, गरिमा सनी मकरानी निवासी परदेशीपुरा इंदौर,
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन सीताराम कनारे (32) बीएनपी कॉलोनी देवास बताए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें