फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: कांग्रेस नेता के घर में लगी भीषण आग, फोम के गद्दों से और भड़की, दमकल की मदद से काबू किया

Thu, 25 Dec 2025 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

गुरुवार सुबह शहर की बसंत विहार कॉलोनी में कांग्रेस नेता के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, हालांकि समय रहते दमकल की मदद से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार में गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और अधिवक्ता धीरज दीक्षित के मकान में लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि कांग्रेस नेता ने उक्त मकान को किराए से दिया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने मकान के उस हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जहां भारी मात्रा में फोम के गद्दे और कंबल रखे हुए थे। फोम ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया।

ये भी पढ़ें: Ratlam News: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला, आरपीएफ कर्मियों ने बचाई जान
विज्ञापन


आग की लपटें देख स्थानीय रहवासी तुरंत मदद के लिए दौड़े। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले लोग बाल्टियों से पानी छिड़ककर आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों के साझा प्रयासों से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए नौगांव पुलिस के जवान भी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस आगजनी में बड़ी तादाद में गद्दे और कंबल जलकर खाक हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें