फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: भोजशाला में शांति की जीत का जश्न, दिन-रात चौकसी और तनाव के बाद उत्साह में झूमे जवान

Sun, 25 Jan 2026 11:55 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा और नमाज के बीच सुरक्षा बड़ी चुनौती रही। लगभग 8 से 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती से कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। ड्यूटी पूरी होने के बाद धार डीआरपी लाइन में पुलिसकर्मियों ने जश्न मनाया
विज्ञापन
डीआरपी लाइन में देश भक्ति गीतों पर झूमते पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा और नमाज की कड़ी चुनौती के बीच लगभग 8 हजार पुलिसकर्मी भोजशाला और धार शहर में तैनात रहे। प्रशासन के सामने बसंत पंचमी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना एक कठिन चुनौती थी। धार में कानून व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संभालने में सबसे बड़ी भूमिका पुलिस की रही। 

विज्ञापन


धार में कानून व्यवस्था बनाए रखने में धार पुलिस सहित लगभग 8 से 10 हजार पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से दिन और रात डटे हुए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा पहरा दे रहे थे। जैसे ही बसंत पंचमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से निपटा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। खुशी के मौके पर धार के डीआरपी लाइन के ग्राउंड पर सभी पुलिसकर्मी इकट्ठा हुए। इस खुशी के मौके पर जमकर जश्न मनाया गया। सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति और कई गानों पर जमकर डांस किया।

ये भी पढ़ें- शंकराचार्य विवाद: 'परंपरा गुरु-शिष्य की है, सरकारी मुहर की नहीं' स्वामी सदानंद सरस्वती ने सरकार को दी नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जवानों के जश्न का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की खूब दाद दे रहे हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से इस आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें