फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: एक्शन में BJP, चुनाव में प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले नपा अध्यक्ष सहित चार पार्षद निष्काषित

Thu, 07 Dec 2023 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
विज्ञापन
चुनाव में सहयोग नहीं देने वाला पार्टी पदाधिकारियों पर भाजपा एक्शन लेने लगी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव जीतने के बाद अब एक्शन में आ गई है। चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों का साथ नहीं देने वाले या उनके खिलाफ काम करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाने लगा है। धार में नगर पालिका अध्यक्ष समेत चार पार्षदों को छह साल के लिए निष्काषित किया गया है। 
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने पर धार नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोडा, उपाध्यक्ष मयंक महल सहित चार पार्षदों रवि मेहता, लक्ष्मण पटेल, पूजा जितेंद्र अग्रवाल, छगन परमार, अनिता विशाल सिसौदिया को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा धार के 17 मंडल व मोर्चा पदाधिकारियों को भी निष्क्रिय रहने के चलते तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है। भाजपा धार ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी एवं किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सभी के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। साथ ही दिग्ठान मंडल अध्यक्ष को छोड़कर मंडल कार्यकारिणी एवं सभी मोर्चो की मंडल कार्यकारिणी भी भंग की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें