फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Accident: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर बाइक पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Mon, 05 Jun 2023 11:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक ट्रक बाइक सवार परिवार पर पलटी खा गया। दबने से चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक भी घायल है। 
विज्ञापन
धार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक ट्रक बाइक सवार परिवार पर पलटी खा गया। दबने से चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक भी घायल है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा धार जिले के माछलिया घाट के भंडारिया में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ है। राजगढ़ की ओर से झाबुआ की ओर जा रहा ट्रॉला (क्रमांक यूपी 78 डीएन 3124) अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही बाइक पर पलट गया। बाइक सवार चार लोग इसके नीचे दब गए। सूचना मिलते ही राजगढ़ टीआई कमल सिंह पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। घायलों की मदद कर एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य सरदारपुर भिजवाया। जहां चार की मौत की पुष्टि की गई। खयडू निवासी राकेश खेमू डामोर, संगीता लंगड़ा भाबर सहित दो बच्चो की मौके पर मौत हो गई है। चालक प्रताप पिता जगतसिंह निवासी कन्नौज यूपी को हाथ और पैर में चोट लगने से उसका सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर उपचार किया जा रहा है। घटना के दौरान फोरलेन पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें