फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीएम मोहन यादव पहुंचे श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी प्राचीन नगरी अमझेरा, मां अमका झमका मंदिर में की पूजा

Sun, 25 Aug 2024 08:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

MP: जन्माष्टमी पर कृष्ण पर्व को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धार जिले के अमझेरा पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम मां अमका झुमका के मंदिर में पूजन पाठ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने सभा कों संबोधित किया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मूल रूप से तो मैं जन्माष्टमी मनाने के लिए आया हूं, लेकिन लेकिन जनप्रतिनिधि विकासकार्यों की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा है कि गोपाल को भज लो सब काम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमझेरा की धरती शौर्य की धरती वीरता की धरती है। यहां के राणा बख्तावर सिंह जी ने जो लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी वह अद्वितीय है। हम उसको आज भी स्मरण कर रहे हैं।

विज्ञापन


यहां लोगों ने बलिदान करके हमारे मस्तक को गर्व से ऊंचा किया। उन्होंने कहा है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है भगवान श्री कृष्ण को याद करें। उनका पूरा जीवन हमारे लिए पाथेय हैं। भगवान श्री कृष्णा ने जन्म से लेकर विपत्तियों का सामना किया।

भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर कहने वाले प्रसंग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  विस्तृत में बताते हुए कहां की भगवान श्री कृष्ण की माता ने उनसे कहा था कि उनके लोगों के द्वारा बनाया गया माखन कंस के घर जाता है, जोकि भगवान श्री कृष्ण का दुश्मन था। लिहाजा भगवान नंदलाला और बृजवासियों का माखन कंस को नहीं जाए, इसलिए माखन को खा जाते थे और दोस्तों के साथ मटकी फोड़ देते थे।
विज्ञापन


भगवान श्री कृष्ण ने धर्म के लिए पूरा जीवन दिया यह हमारे लिए सौभाग्य है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अमझेरा को तीर्थ नगरी के रूप में विकसित किया जायेगा, साथी जहां-जहां भगवान श्री कृष्णा और राम जी के निशान है वहां वहां सरकार उन्हें विकसित करेगी। साथ ही डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि सरकार अब गोपालको कों बढ़ावा देगी। सरकार 10 गायों से अधिक गाय पालने वाले गो पालको को अनुदान देगी, उनसे दूध खरीदा जायेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें