फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: डाक विभाग की शाखा में फिर गबन, भोपावर का शाखा डाकपाल 1.11 लाख लेकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 07 May 2026 08:26 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले में डाक विभाग की भोपावर शाखा में 1.11 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। शाखा डाकपाल वैदित्य सुमन उपभोक्ताओं की राशि लेकर फरार हो गया। विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितता उजागर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस प्रकरण की जाँच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की डाक विभाग की शाखाओं में कर्मचारियों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के प्रकरण लगातार सामने आ रहे हैं, पिछले आठ महीनों में धार मुख्य ब्रांच और निसरपुर के बाद अब सरदारपुर तहसील की भोपावर शाखा में गबन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां तेलंगाना निवासी शाखा डाकपाल उपभोक्ताओं की गाढ़ी कमाई के एक लाख 11 हजार रुपए लेकर फरार हो गया है। राहत की बात यह है कि डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इन मामलों को लेकर सतर्क हैं।

विज्ञापन


विभाग द्वारा की गई आंतरिक जांच और ऑडिट के दौरान ही वित्तीय अनियमितताएं पकड़ में आईं। विभागीय जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी शाखा डाकपाल ने पद का दुरुपयोग करते हुए राशि का गबन किया है। गड़बड़ी उजागर होते ही विभाग ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इस ताजा घटनाक्रम ने डाक विभाग की भर्ती प्रक्रिया और सत्यापन प्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सरदारपुर पुलिस ने डाक विभाग की शिकायत पर आरोपी डाकपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है और तेलंगाना पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर पर गिरेगी गाज? पीएमओ तक पहुंची भ्रष्टाचार की शिकायत
विज्ञापन


दरअसल इंदौर डाक विभाग द्वारा एक पत्र सरदारपुर पुलिस को सौंपा है। उप संभागीय निरीक्षक मुकेश बोदडे ने पुलिस को बताया कि अनुसार 28 अक्टूबर 2025 को डाक पाल सरदारपुर द्वारा सूचित किया गया कि भोपावर शाखा डाक घर द्वारा 24 अक्टूबर से ही शाखा डाक घर भोपावर के डेली अकाउंट लेखा कार्यालय में नहीं भेजे जा रहे हैं। साथ ही बीपीएम(शाखा डाकपाल) बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। डाक अधीक्षक अजय भाबर सूचना पर गांव भोपावर पहुंचे, जहां शाखा पर ताला लगा हुआ था। अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आठ दिनों से शाखा बंद है। ऐसे में अधीक्षक ने उपसरपंच सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर शाखा का ताला खोला व तलाशी शुरू की।
विज्ञापन


अलमारी एवं पेटी में किसी भी प्रकार की कोई नकद/स्टाम्प नहीं पाए गए। लेखा कार्यालय में उपलब्ध बीओ डेली अकाउंट की जांच करने पर पाया गया कि आरोपी सुमन द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक विभिन्न आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) खातों में राशि जमा कर शाखा डाकघर का नगदी इतिशेष बढ़ाया। किंतु सीमा से अधिक नकदी लेखा कार्यालय में नहीं जमा की गई। वहीं जांच में यह भी बात सामने आई कि चार दिनों का बीओ डेली अकाउंट भी लेखा कार्यालय में प्रेषित नहीं किया। बिना अनुमति अनाधिकृत रूप से शासकीय राशि 1 लाख 11 हजार 804 रुपये लेकर अपने स्वयं के निजी हित में उपयोग कर लिए। पुलिस ने बीपीएम वैदित्य सुमन पिता वैदित्य रावन उम्र 18 साल निवासी नारायणखेड जिला मेडक तेलंगाना के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें