धार जिले के सरदारपुर के राजोद में एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा राजोद नगर से 2 किलोमीटर दूर सरदारपुर रोड पर स्थित गौशाला के सामने शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात हुआ। दोनों युवक-युवती की सगाई हो चुकी थी। हादसा इतना भयानक था कि युवती का पैर कट गया। अगले दिन सुबह तफ्तीश के समय 50 फीट दूर एक गौशाला में युवती का कटा हुआ पैर बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें-
घर के हिस्से को लेकर भाई-भाई में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को घोंपा चाकू, हालत गंभीर
दरअसल, राजोद थाना अंतर्गत ग्राम निपावली की युवती अनीता धाकड़ और आनंद खेड़ी ग्राम का युवक लखन धाकड़, जिनकी सगाई हो चुकी थी, देर रात घर से कहीं घूमने गए थे। वापसी में राजोद के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवती का पैर कटकर करीब 50 फीट दूर स्थित गौशाला के अंदर जा गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद सरदारपुर भिजवाया। सुबह घटनास्थल पर जांच पड़ताल के दौरान युवती का कटा हुआ पैर 50 फीट दूर गौशाला के अंदर पड़ा मिला। राजोद थाना पुलिस विभिन्न एंगल से जांच पड़ताल में जुट गई है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।