फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: धार में यहां शराब से लोड अनियंत्रित ट्राला पलटा, बीयर की पेटियों की लूट और पथराव की क्या है कहानी?

Sun, 01 Mar 2026 02:44 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के कुक्षी तहसील के बाकी घाट में बीयर से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के ग्रामीणों ने पलटे हुए ट्राले से पेटियां लूटने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव भी किया। बची हुई पेटियां दूसरे वाहन में शिफ्ट की गईं। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।
विज्ञापन
ट्राला पलटा, बाकी घाट में बीयर पेटियों की लूट और पथराव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार के कुक्षी तहसील के बाकी घाट में शनिवार देर रात एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में बीयर की पेटियां भरी हुई थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पेटियां लूटना शुरू कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने पर बाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में दो वाहनों के कांच टूट गए। स्थिति की गंभीरता और पुलिस बल की कमी को देखते हुए टांडा पुलिस थाने से अतिरिक्त बल बुलाया गया। इसके बाद एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता और कुक्षी टीआई राजेश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने पलटे हुए ट्राले से लगभग 300 पेटियां चोरी कर लीं। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में बची हुई बीयर की पेटियां दूसरे वाहन में शिफ्ट की गईं और उसे बाग पुलिस थाने पर खड़ा किया गया। बताया गया है कि वाहन का परमिट आने के बाद इसे निर्धारित रूट पर रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: युद्ध के बीच निवेश की संभावनाएं, दुबई पहुंचे इंदौर के नेता और व्यापारी

जानकारी के अनुसार, पलटा हुआ ट्राला क्रमांक एमपी-69 एच-7121 इंदौर वेयरहाउस से बीयर भरकर सिया इंटरप्राइजेज चांदपुर (आलीराजपुर) की शराब दुकान पर जा रहा था। पुलिस ने कहा कि अनियंत्रित होकर ट्राला पलटा था और ग्रामीणों द्वारा कुछ पेटियां ले जाने के मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

पेटिया लुटते लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें