फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: साढ़े चार लाख लेकर कराई शादी, पग फेरे के बाद नहीं लौटी दुल्हन, दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज

Sat, 28 Feb 2026 04:09 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

जिले के राजोद गांव में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद पग फेरे के बहाने मायके गई दुल्हन वापस नहीं लौटी। पीड़ित किसान की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के लिए लंबे समय से परेशान एक किसान परिवार के साथ लूटेरी दुल्हन द्वारा लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साढ़े चार लाख रुपये लेकर एक युवक का विवाह कराया गया था लेकिन पग फेरे की रस्म के बाद दुल्हन मायके से वापस नहीं लौटी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम राजोद निवासी दिनेश पिता गोपाल (उम्र 32 वर्ष) की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवार ने गांव के ही बिचौलिये उमेश पिता हीरालाल मारु निवासी बरमंडल से संपर्क किया। आरोपी उमेश ने कुछ लड़कियों के फोटो दिखाए और जनवरी माह में खरगोन निवासी अनिता से बातचीत करवाई। परिवार की सहमति के बाद खरगोन में शपथ पत्र पर लिखित सहमति कराई गई और विश्वास में लेकर पीड़ित से साढ़े चार लाख रुपये लिए गए।

इसके बाद 16 जनवरी को आरोपी पक्ष और पीड़ित परिवार उज्जैन पहुंचे, जहां चिंतामण गणेश मंदिर में दिनेश और अनिता निवासी उमरखाली, खरगोन का विवाह संपन्न कराया गया। शादी के बाद अनिता आठ दिन तक राजोद में पति के घर रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: 11 चेहरों वाली होलिका जलेगी, पुरुषों पर अत्याचार करने वाली महिलाओं से बनेगी

आरोप है कि आठ दिन बाद अनिता की मां भूरीबाई और रवि बरोर राजोद पहुंचे। उन्होंने पग फेरे की रस्म का हवाला देकर अनिता को अपने साथ ले लिया। इसके बाद अनिता वापस नहीं लौटी और आरोपियों का भी कोई सुराग नहीं मिला।

काफी तलाश के बाद जब धोखाधड़ी का संदेह हुआ तो पीड़ित ने राजोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अनिता पिता पांड्या, भूरीबाई पति पांड्या निवासी उमरखाली गोगांव (खरगोन), रवि बरोर निवासी डालकी नवाड़ (खरगोन) और उमेश पिता हीरालाल मारू निवासी बरमंडल (सरदारपुर) के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित परिवार ने शपथ पत्र और शादी के फोटो प्रस्तुत किए हैं। इन्हीं के आधार पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें