फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: खलघाट में नर्मदा नदी किनारे पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटकी हुई मिली युवक की लाश

Sun, 13 Feb 2022 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के ग्राम खलघाट में नर्मदा नदी के किनारे पेड़ पर लटकी हुई लाश ग्रामीणों ने देखी, सूचना पर डायल 100 सहित धामनोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान खलघाट में ही रहने वाले रवि पिता रामेश्वर (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम खलघाट में नर्मदा नदी के किनारे पेड़ पर लटकी हुई लाश ग्रामीणों ने देखी, सूचना पर डायल 100 सहित धामनोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान खलघाट में ही रहने वाले रवि पिता रामेश्वर (27) के रूप में हुई है। सूचना परिजन मौके पर पहुंचे व मामले की जांच में पुलिस टीम जुट गई है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


धामनोद पुलिस के अनुसार खलघाट के पुरानी पुलिया के समीप नीम के पेड पर रस्सी का फंदे पर लटके हुए युवक की लाश कुछ लोगों ने देखी। मृतक रवि 11 फरवरी को दोपहर के समय घर से दुकान जाने का बोलकर निकला था, जिसके बाद शनिवार को उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली है। इधर मौत की सूचना के बाद परिजनों का मौके पर रो-रोकर बुरा हाल है। पेड़ पर लटकी लाश होने की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग भी घटना स्थल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं, तथा मौत का कारण अभी अज्ञात ही है। पुलिस मामले में हत्या व आत्महत्या दोनों की बिंदु पर जांच कर रही है। मृतक लाइटिंग लगाने व डीजे का काम करता है।

धामनोद टीआई राजकुमार यादव का कहना है कि पेड़ पर फंदा बनाकर लटके हुए युवक की लाश को लेकर सूचना प्राप्त हुई थी, मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण अभी अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें