फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: गोकशी की घटना के बाद बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; आरोपी के घर चला बुलडोजर

Sun, 19 May 2024 05:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

Dewas: देवास में गोकशी की घटना के बाद बवाल मच गया। यहां सुबह सुबह दो गायों का कत्ल कर दिया गया। गोकशी की वारदात की जैसे ही जानकारी मिली, लोग गुस्सा उठे। ग्रामीणों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए देवास में चक्काजाम कर दिया। लोगों के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों का घर ढहा दिया।
विज्ञापन
आरोपी के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से 8 किमी दूर देवास से बरोठा मार्ग खेताखेड़ी गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया गया। बताया गया है की आज सुबह 6 बजे गांव में गोकशी की घटना के बाद चक्काजाम किया गया। सूचना मिलने पर सभी थानों के टीआई व सीएसपी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है की इस घटना में गांव के एक किसान की 2 गायों का कत्ल कर दिया गया था। किसान आज सुबह दूध निकालने गया तो उसने यह घटना देखी। इस दौरान ग्रामीणों ने गाड़ी के साथ में एक व्यक्ति को भी पकड़ा। इसके बाद बरखेड़ाकोता पाई रोड पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जिन आरोपियों ने इस गोकशी की घटना को अंजाम दिया है, उनका मकान तोड़ा जाए।

उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी आमीन पिता याकूब शाह निवासी बड़ा बाजार मोमन टोला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम की टीम के साथ उसके मकान पर पहुंच कर मकान तोड़ने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस और इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें