फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: रेत के ढेर से निकलने को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट; कई घायल, वीडियो वायरल

Thu, 04 Jun 2026 10:23 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले के टोंकखुर्द में रेत के ढेर के पास से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और पत्थर चले। महिलाओं समेत 6-7 लोग घायल हुए। घटना का वीडियो वायरल है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
टोक खुर्द की मारपीट घटना में 6 से 7 लोग हुए घायल उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र में बुधवार देर शाम मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रेत के ढेर के पास से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। घटना में एक पक्ष के छह से सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, टोंकखुर्द क्षेत्र में रेत के ढेर के पास से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए अमलतास अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में महिलाओं को भी चोटें आई हैं। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है।

विज्ञापन


पढे़ं: मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल, भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार

एक पक्ष के जाहिद खान ने आरोप लगाया कि उनके परिवार का सदस्य शाहरुख रेत के ढेर के पास से गुजर रहा था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और बाद में हमला कर दिया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। साथ ही कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई, जिनमें मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें