फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: भारत की जीत के जश्न के दौरान सयाजी द्वार पर हुड़दंग करने वाले नौ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Tue, 11 Mar 2025 10:06 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

घटना के बाद पुलिस ने 8 से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। शहर में चर्चा का विषय यह बन गया कि सभी आरोपी गंजे थे। सोशल मीडिया पर आम लोगों का दावा है कि पुलिस ने जबरन गंजा किया।
विज्ञापन
हुड़दंग करने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान कुछ हुड़दंगियों ने थाना प्रभारी के साथ अभद्रता की थी। मामले के बाद पुलिस ने कुछ लोगों पर कार्रवाई की और थाने लेकर आई। कोतवाली थाने से सयाजी द्वारा तक पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। सोचने की बात यह है जिन 8 से 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया वे सभी गंजे थे। अब शहर में चर्चा है कि यह लोग खुद गंजे हुए हैं कि पुलिस ने गांजा कर दिया। सोशल मीडिया पर आम लोगों का कहना है कि पुलिस ने गंजा किया गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह अपनी पहचान छुपाने के लिए खुद गंजे हो गए।
विज्ञापन


ये था मामला
देवास के सयाजी द्वारा पर भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों और आतिशबाजी भी कर रहे थे, लेकिन यहां पर कुछ लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी के साथ अभद्रता भी की थी। बताया जाता है कि यहां पर कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे, जिन्हें मना किया तो वह अभद्रता करने लगे इसके बाद कोतवाली टीआई मौके से गाड़ी लेकर रवाना हो गए। कोतवाली टीआई के साथ बहसबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग कोतवाली टीआई को घेरे हुए नजर आ रहे थे। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें