जीत के जश्न के दौरान उपद्रव को शांत कराने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
देवास में एक ओर भारत की जीत का जश्न मनाया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग हुड़दंग करते हुए नजर आए। कोतवाली थाना प्रभारी समझाने गए तो उनसे भी अभद्रता की गई। बाद में माहौल गरमा गया। कोतवाली टीआई अजय गुर्जर यहां पर हुड़दंग कर रहे कुछ लोगों को समझाइश दे रहे थे कि वे लोग पटाखे न फोड़ें, लेकिन कुछ लोग फिर भी पटाखे फोड़ रहे। लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी से बहस शुरू कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कोतवाली थाना प्रभारी की गाड़ी पर डंडे से हमला करते हुए नजर आ रहा है
जीत के जश्न के दौरान हुई हुड़दंगबाजी
देवास के सयाजी द्वारा पर भारत की जीत का जश्न बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों और आतिशबाजी भी कर रहे थे, लेकिन यहां पर कुछ लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी के साथ अभद्रता भी की। बताया जाता है कि यहां पर कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे, जिन्हें मना किया तो वह अभद्रता करने लगे इसके बाद कोतवाली टीआई मौके से गाड़ी लेकर रवाना हो गए।
वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
कोतवाली टीआई के साथ बहस बाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग कोतवाली टीआई को घेरे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस अब हुड़दंग कर रहे लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित भी कर रही है।
चारों थाने के थाना प्रभारी और बल पहुंचा था सयाजी द्वार पर
देर रात कोतवाली थाना प्रभारी से अभद्रता की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया सहित चारों थाने के थाना प्रभारी भी सयाजी द्वारा पर पहुंचे। वहीं पूरे मामले को लेकर एडिशनल जयवीर सिंह भदोरिया ने मामले को लेकर जानकारी ली।