फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सांसद महेंद्र सोलंकी के घर पर चोरी, देवास की पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

Sat, 25 May 2024 02:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्य प्रदेश में देवास-शाजापुर सांसद और भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के देवास स्थित घर पर चोरों ने धावा बोला। उस समय सोलंकी के घर पर कोई नहीं था। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि चोर क्या ले जाने में कामयाब हुए हैं। 
 
विज्ञापन
सांसद के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के देवास जिले में भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला है। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। सांसद समेत सभी लोग बाहर गए थे। सोलंकी इस बार देवास-शाजापुर से ही भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। वोटिंग हो चुकी है। इस वजह से परिवार देवास में नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य अफसर सक्रिय हुए और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाश घर से कितना माल लेकर फरार हुए हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही पता चलेगा कि क्या-क्या चोरी हुआ है और कितना नुकसान हुआ है? सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने दरवाजे का नकूचा तोड़ा। अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल घर में से क्या चोरी हुआ है, कितना सामान चोरी हुआ है, आदि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घर के अंदर फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड की सहायता से जांच कर रही है। परिवार के आने पर ही जानकारी मिल पाएगी कि घर में नकदी या फिर ज्वेलरी कितना सामान रखा था। साथ ही घर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक सहित देवास पुलिस के कई अधिकारी मौजूद हैं। पिछले कई दिनों से शहर में नकाबपोश चोर रेकी कर रहे हैं। चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें