फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इलाज और शिक्षा का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, देवास में चार युवक-युवतियां गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 09:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

धर्मांतरण के नाम पर लोगों को ₹50 हजार इलाज की सुविधा और बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला देने का लालच भी दिया गया। साथ ही हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर लोगों से कहा गया कि उनके फोटो घरों से हटा दिए जाएं।
विज्ञापन
धर्मांतरण पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा जागीर में शुक्रवार को धर्मांतरण कराने की कोशिश का मामला सामने आया। गांव में पहुंचे कुछ युवक-युवतियां ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता गजराज सिंह के अनुसार आरोपियों ने गांव में बैठक कर लोगों से कहा कि प्रभु यीशु सभी समस्याओं का समाधान करते हैं। धर्म परिवर्तन करने वालों को ₹50 हजार इलाज की सुविधा और बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला देने का लालच भी दिया गया। साथ ही हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर लोगों से कहा गया कि उनके फोटो घरों से हटा दिए जाएं।

ये भी पढ़ें- एमपी समेत सात राज्यों के हजारों लोगों से 2283 करोड़ की ठगी करने वाले दो जालसाज दिल्ली से पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने तीन युवतियों तथा दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई हिंदू संगठनों के प्रयासों के बाद संभव हो सकी। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें