फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देवास इंडस्ट्रियल एरिया में पुष्टा निर्माण फैक्टरी में भीषण आग, कई दमकलों से बुझाने का प्रयास जारी

Sat, 02 May 2026 09:33 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, देवास

सार

Dewas News: देवास के इंडस्ट्रियल एरिया में श्रीनिवासन फैक्टरी में भीषण आग लग गई। 10 से अधिक दमकलों से आग बुझाने का प्रयास जारी है। जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। आग के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
देवास इंडस्ट्रियल एरिया में पुष्टा निर्माण फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया क्रमांक में शनिवार को एक पुष्टा निर्माण फैक्टरी में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

विज्ञापन

 
श्रीनिवासन फैक्टरी में लगी आग
जानकारी के अनुसार आग श्रीनिवासन फैक्टरी में लगी, जहां पुष्टा बनाने का कार्य किया जाता है। आग तेजी से फैलने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।
 
दमकलों की मदद से लगातार प्रयास
आग पर काबू पाने के लिए 10 से अधिक दमकल वाहनों की मदद ली जा रही है। करीब एक घंटे से अधिक समय से दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं, हालांकि आग पर पूरी तरह नियंत्रण अभी नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन


पढ़ें- किसानों की मेहनत पर फिरा पानी: सीहोर में आंधी-बारिश से उपार्जन केंद्रों पर भीगा गेहूं, ट्रॉली कतार में बर्बादी
 
अधिकारी मौके पर, बचाव कार्य जारी
घटना स्थल पर तहसीलदार सपना शर्मा और शशिकांत चौरसिया पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर ऑफिसर प्रतीक शर्मा के अनुसार, दमकल दल पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
कारण अज्ञात, नुकसान की आशंका
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्टरी को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें