फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआई हत्याकांड: आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत, दो दिन से अस्पताल में था; शराब ठेके में 30 प्रतिशत का हिस्सेदार

Mon, 09 Nov 2026 10:19 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास के खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के आरोपी अहमदाबाद निवासी मोहिन जायसवाल की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उसे भर्ती कराया गया था। शुरुआती जानकारी में ब्रेन स्ट्रोक मौत की वजह बताई जा रही है। एसआईटी अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क की जांच जारी रखेगी।
विज्ञापन
आरोपी मोहिन जायसवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की हत्या के मामले में आरोपी अहमदाबाद निवासी मोहिन जायसवाल की रविवार को मौत हो गई। दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसे ब्रेन स्ट्रोक आया था। मामले की जांच कर रही एसआईटी में शामिल कन्नौद एसडीओपी आदित्य तिवारी ने मोहिन की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में पुलिस अवैध शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान अहमदाबाद निवासी मोहिन जायसवाल का नाम सामने आया था। वह इस मामले में आरोपी था। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई थी कि मोहिन का शराब ठेके में 30 प्रतिशत हिस्सा था। हालांकि, इस हिस्सेदारी से जुड़े पूरे आर्थिक लेनदेन और कारोबार में उसकी भूमिका की जांच की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर
विज्ञापन


शराब कारोबार के नेटवर्क की हो रही थी पड़ताल
दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया था। जांच का दायरा मध्यप्रदेश से लेकर गुजरात तक पहुंच गया था। एसआईटी की टीमें गुजरात में भी सक्रिय थीं और अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों, वाहनों, आपसी संपर्कों और आर्थिक लेनदेन की जानकारी जुटा रही थीं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि शराब के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे और कारोबार का संचालन किस तरह किया जा रहा था।
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती
बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले मोहिन जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में ब्रेन स्ट्रोक को मौत की वजह बताया जा रहा है। एसआईटी अधिकारी ने भी उसकी मौत की पुष्टि की है।मोहिन जायसवाल की मौत के बाद अब पुलिस के सामने जांच से जुड़े कई पहलुओं को आगे बढ़ाने की चुनौती है। एसआईटी अब तक जुटाए गए साक्ष्यों, दस्तावेजों और अन्य आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क की पड़ताल जारी रखेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें