फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: देवास के इंडस्ट्री एरिया की कंपनी में आग, एक घंटे तक उठती रहीं लपटें, आठ फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fri, 14 Feb 2025 05:39 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कीटनाशक कंपनी में शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात रहा, पर एक घंटे तक लपटें उठती रहीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अन्यथा आग फैल सकती थी।
विज्ञापन
कंपनी में लगी आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में स्थित फाइन पेस्ट सल्फर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग एक घंटे से अधिक समय तक जलती रही। नगर निगम, बीएनपी और औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और आग बुझाने का प्रयास जारी रहा।
विज्ञापन


देवास के इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

1 घंटे से ज्यादा समय तक जलती रही आग
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कीटनाशक कंपनी में आग लगने के बाद यह करीब 1 घंटे तक जलती रही, जिससे फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास के क्षेत्रों में भी फैल सकती थी।
विज्ञापन


8 से 10 फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
आग लगने के बाद नगर निगम, बीएनपी और आसपास के इंडस्ट्रियल क्षेत्रों की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लगातार प्रयास के बाद 8 से 10 फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें और धुआं इतने घने थे कि यह 1 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

 

कंपनी में लगी आग

 

कंपनी में लगी आग

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें