फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मिडिल ईस्ट तनाव का असर रसोई तक! कमर्शियल गैस की कमी से होटल-रेस्टोरेंट संकट में, मेनू तक बदला

Sun, 15 Mar 2026 07:14 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। शहर में पिछले कुछ दिनों से व्यावसायिक गैस  सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गैस की किल्लत से परेशान हुए कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर में पिछले कुछ दिनों से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिसके कारण होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर की कमी के चलते कई व्यवसायियों ने अब इंडक्शन, इलेक्ट्रिक गैस और भट्टी जैसे विकल्पों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

कमर्शियल सिलेंडर की कमी से प्रभावित हो रहा कारोबार
शहर के एक रेस्टोरेंट संचालक प्रतीक पंडित ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से उनके होटल का काम प्रभावित होने की स्थिति बन गई थी। ऐसे में होटल बंद न करना पड़े और कर्मचारियों को वेतन भी मिलता रहे, इसलिए उन्होंने फिलहाल इलेक्ट्रिक गैस और भट्टी का उपयोग करके होटल चलाना शुरू कर दिया है।

इंडक्शन और इलेक्ट्रिक गैस से चल रहा रेस्टोरेंट
इसी तरह एक अन्य होटल व्यवसायी मोहित ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में भी कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्राहकों को परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने इंडक्शन और इलेक्ट्रिक गैस का उपयोग शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर पर बनने वाले कुछ व्यंजनों का स्वाद और तापमान अलग होता है, इसलिए फिलहाल मेनू में भी कुछ बदलाव करने पड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के जो भी निर्देश होंगे, उसी के अनुसार वे अपना व्यवसाय संचालित करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा
विज्ञापन


खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी
इधर प्रशासन भी इस मामले को लेकर सख्ती बरत रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के कई होटल और ढाबों पर व्यावसायिक सिलिंडरों की जगह घरेलू सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है। इस पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई जगहों से घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
खाद्य अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर भी विभाग की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें