फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas: पद्मश्री भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया की कार को पिकअप ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में चार लोग घायल

Tue, 01 Aug 2023 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

पद्मश्री भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया मंगलवार सुबह देवास के मक्सी रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह कार से राजस्थान जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पद्मश्री भजन गायक टिपनिया हुए हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के मक्सी रोड पर मंगलवार सुबह कार्गो पिकअप वाहन ने पद्मश्री भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में टिपनिया समेत चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी इंदौर से उनके गांव लुनियाखेड़ी होते हुए राजस्थान जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से प्रहलाद सिंह टिपानिया उनका पोता हिमांशु, दूसरा पोता मयंक, भतीजा धर्मेंद्र घायल हुए हैं। सभी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए जहां पर उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें