फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: हनुमान मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़, ग्रामीणों में आक्रोश, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 09:15 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले के सतवास में एक मंदिर में मूर्तियों के तोड़ने की घटना हुई। ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि नशे में घटना की गई थी। 
विज्ञापन
मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास क्षेत्र के ग्राम पांगरी में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अज्ञात शख्स ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव और राम-सीता की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही भगवान शनिदेव की मूर्ति को भी स्थान से हटा दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर के बाद ग्रामीणों को जब मंदिर में हुई तोड़फोड़ की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत सतवास पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीष राजपूत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच के बाद आरोपी की पहचान हरिओम वर्मा (45) के रूप में की गई, जो पास के ही ग्राम चिचली का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

ग्रामीणों का आक्रोश और घटना का प्रभाव
घटना से पांगरी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मंदिर में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर से पहले भी घंटी चोरी हो गई थी और अब भगवान शिव के शेष नाग को भी उखाड़कर फेंक दिया गया। मंदिर की दूरी गांव से ज्यादा होने के कारण असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें