फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Mayor Election: देवास में भाजपा प्रत्याशी के साथ दिखे कमलनाथ के करीबी तो होने लगी चर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 26 Jun 2022 05:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी प्रवेश अग्रवाल रविवार को एक कार्यक्रम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी और विधायक के साथ मंच पर नजर आए। इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया कि क्या वे भाजपा में जा रहे हैं। प्रवेश ने इसका जवाब दिया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के साथ खड़े नजर आए प्रवेश अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी प्रवेश अग्रवाल रविवार को भाजपा विधायक और महापौर प्रत्याशी के साथ नजर आए तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। हर कोई अटकलें लगाने लगा कि क्या प्रवेश अब भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो क्या वे भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि प्रवेश अग्रवाल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में गया था, भाजपा के नहीं। कांग्रेस में था और रहूंगा। 
विज्ञापन



दरअसल रविवार को श्री पंच अग्रवाल समाज का कार्यक्रम था। इसमें अग्रवाल समाज के सदस्यों सहित भाजपा नेता शामिल हुए थे। विधायक गायत्रीराजे पवार, महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल मंचासीन थे। इसी मंच पर प्रवेश अग्रवाल भी मौजूद रहे, जो चर्चा का विषय बन गए। चर्चा इसलिए क्योंकि प्रवेश अग्रवाल की पत्नी श्वेता का नाम देवास से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तय माना जा रहा था, लगभग घोषणा भी हो ही गई थी मगर देवास के कांग्रेसजनों ने विरोध किया तो कमलनाथ को फैसला बदलना पड़ा और बाद में विनोदिनी रमेश व्यास के नाम पर मुहर लगी। इस उपेक्षा के बाद से प्रवेश अग्रवाल देवास में नजर नहीं आए और रविवार को जब वे भाजपा प्रत्याशी और विधायक के साथ  कार्यक्रम में दिखे तो कयास लगाए जाने लगे कि क्या वे भाजपा में जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो पोस्ट तक वायरल हो गई, लेकिन बाद में प्रवेश अग्रवाल ने खुद कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं कांग्रेस में था, कांग्रेस में रहूंगा। देवास को लेकर मेरे पास विजन है, उसी पर काम कर रहा हूं।

प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि मैं अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में गया था, भाजपा के कार्यक्रम में नहीं। मैं अग्रवाल  समाज का प्रदेश महामंत्री हूं इसलिए गया था। उस कार्यक्रम में भाजपा विधायक भी आईं थीं। मैं तो साधुवाद देता हूं कि अग्रवाल समाज को भाजपा ने टिकट दिया। यह तो बड़ी बात है कि अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में विधायक को आना पड़ा, अग्रवाल के समाज के व्यक्ति को टिकट दिया मतलब अग्रवाल समाज भी अहम स्थान रखता है। जहां तक पत्नी श्वेता की बात है तो वे कार्यक्रम में नहीं आईं थीं, मैं अकेला ही गया था। इस कार्यक्रम में जाने से पहले ही मैं इंदौर में वार्ड 18 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें