फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Crime: दिव्यांग मां पर मक्के की कडप डालकर लगाई आग, तड़प-तड़प कर मौत, बेटा गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 12:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र के झूलादड के पटेल मोहल्ले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी दिव्यांग 70 वर्ष की मां को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांग मां का फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शराबी बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मां की डांट से नाराज होकर बेटे ने मां के ऊपर मक्के की कडप डालकर आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवास जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र के झूलादड के पटेल मोहल्ले में दिव्यांग मां ने बेटे को किसी बात पर डांट लगाई थी। डांट से नाराज होकर शराबी बेटे ने 70 वर्षीय दिव्यांग मां को मक्के की कडप डालकर जिंदा जला दिया। मां बीनका बाई और बेटे धन सिंह के बीच मंगलवार रात किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर 45 वर्षीय बेटा धनसिंह शराब के नशे में था। कहासुनी में उसे गुस्सा आ गया। बेटे ने पहले मां को खाट पर से नीचे पटका फिर मक्का की कडप डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


घटना में दिव्यांग मां ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी बेटे को गुरुवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें