फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas: चैत्र नवरात्रि की आज अष्टमी, मां चामुंडा तुलजा भवानी के मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 16 Apr 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

Dewas: चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के दिन मां चामुंडा तुलजा भवानी के मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। यहां के पुजारी के अनुसार मां चामुंडा तुलजा भवानी दिन में तीन रूप बदलती है। सुबह कन्या के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देती हैं, दोपहर को युवा अवस्था और रात को वृद्धा अवस्था में दर्शन देती हैं।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि की आज अष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास शहर के बीचो-बीच ऊपर टेकरी पर मां चामुंडा तुलजा भवानी का विशाल मंदिर है। आस्था है कि रानी सती का रक्त गिरने से यहां पर मां चामुंडा और तुलजा भवानी की उत्पत्ति हुई थी। यहां के पुजारी के अनुसार मां चामुंडा तुलजा भवानी दिन में तीन रूप बदलती है। सुबह कन्या के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देती हैं।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्रि में मां के मंदिर 24 घंटे अपने भक्तों के लिए खुले रहते हैं। प्रशासन द्वारा यहां पर पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। जिन माता बहनों को बच्चे नहीं होते, उन माता बहनों को चामुंडा का पांच पान का बीड़ा दिया जाता है, जिससे उनकी गोद भरी जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें