फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: हुड़दंगियों का मुंडन कर जुलूस निकालने पर विधायक नाराज, एक पुलिसकर्मी लाइन अटैच, जांच के आदेश

Tue, 11 Mar 2025 03:04 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

आरोपियों का मुंडन कर जुलूस निकाले जाने पर विधायक गायत्री राजे पवार ने नाराजगी जताई और एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी विरोध जताया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करतीं विधायक गायत्री राजे पवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मुंडन कर जुलूस निकाला है। अब इस मसले को लेकर विधायक गायत्री राजे पवार ने नाराजगी जताई है। पुलिस अधीक्षक से चर्चा में उन्होंने कहा आरोपियों का मुंडन कर जुलूस निकाला गलत है। इस मामले में एसपी पुनीत गहलोत को मामले की निष्पक्ष जांच की बात भी कही है।
विज्ञापन




बता दें कि देवास के सयाजी गेट पर भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद लोगों का जश्न मनाने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा था। उस दौरान कुछ हुड़दंगियों ने हद करते हुए राहगीरों को परेशान किया और पुलिस से भी बदतमीजी की। उक्त मामले में बीती रात 9 आरोपियों को मुंडन कर एमजी रोड पर जुलूस निकाला गया। इससे नाराज़ लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। उक्त मामले में देवास विधायक आज एसपी के दफ्तर पहुंचीं। वहां बंद कमरे में उक्त घटनाक्रम को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने एसपी से निर्दोषों पर कार्रवाई को गलत बताया। मुंडन कर जुलूस निकालना कहीं न कहीं पुलिस द्वारा ज्यादती करना बताया। पूरे मामले में अब एसपी ने एडिशनल एसपी को जांच करने के लिए प्रभारी बनाया है।

ये भी पढे़:
देवास में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न, हुड़दंगियों ने कोतवाली टीआई से की अभद्रता
विज्ञापन

भारत की जीत के जश्न के दौरान सयाजी द्वार पर हुड़दंग करने वाले नौ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
विज्ञापन


शहर में हो रही जुलूस को लेकर चर्चा
शहर में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को मुंडन कराकर जुलूस निकालने का विरोध शहर में भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लोग नाराजगी जतारा रहे हैं। वहीं इसकी जांच की मांग कर रहे है।

एडिशनल एसपी को सौंपी जांच
विधायक गायत्री राजे पंवार ने कहा कि आरोपियों का मुंडन करना गलत है, ज्यादती की गई। जितने भी आरोपी हैं उनकी जांच करनी चाहिए थी। कुछ आरोपी ऐसे बनाए हैं, जो क्रिमिनल नहीं हैं। उनके परिजन हमारे साथ हैं। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए परंतु निर्दोष पर नहीं। वहीं एसपी पुनीत गहलोद ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी जयवीर भदौरिया को प्रभारी बनाया गया है। सात दिन में पूरी रिपोर्ट वे सौंप देंगे। बेकसूर पर हमला करना गलत है, एक पुलिसकर्मी को लाइन अटैच किया है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम की जांच होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें